Breaking News

18 जून को गन्ना शोध परिषद में आयोजित होगी प्राकृतिक खेती कार्यशाला

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जनपद शाहजहाँपुर में 18 जून 2026 को वृहद प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला गन्ना शोध परिषद के सभागार में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगी।

कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना है। कार्यक्रम में कृषि एवं अन्य संबद्ध विभागों द्वारा स्टॉल एवं विकास प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।

प्रदर्शनी के माध्यम से किसान उन्नत बीज, जैविक खाद, कृषि तकनीकों, सरकारी अनुदान एवं विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने तथा उत्पादन बढ़ाने के संबंध में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

उप कृषि निदेशक, शाहजहाँपुर एवं जिला प्रशासन ने जनपद के सभी किसानों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यशाला में प्रतिभाग कर प्राकृतिक खेती की नई तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments