स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 15 जून 2026। जनपद के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट वर्ष-2026 की बोर्ड परीक्षाओं में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को ‘कमला विशुन नारायण अवार्ड-2026’ से सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड के टॉपर विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
यूपी बोर्ड के श्री महेन्द्रपाल सिंह शांति देवी इंटर कॉलेज, जैतीपुर के छात्र सत्यदेव तथा सीबीएसई बोर्ड के फर्टिलाइजर पब्लिक स्कूल, कृभको नगर पिपरौला के छात्र अक्षत को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹5000 की नकद धनराशि एवं प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
यूपी बोर्ड के माता रमा देवी इंटर कॉलेज, चिलौआ जलालाबाद के छात्र विशाल तथा सीबीएसई बोर्ड के तक्षशिला पब्लिक स्कूल, शाहजहांपुर के छात्र नवांश अग्निहोत्री को इंटरमीडिएट में जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर ₹5500 की नकद धनराशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।
जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने छात्रों को निरंतर परिश्रम और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कमला विशुन नारायण अवार्ड-2026 के आयोजक अवनेश अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार, सम्मानित छात्रों के अभिभावक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
✅ हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के जनपद टॉपर सम्मानित
✅ डीएम धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने किया सम्मान समारोह
✅ टॉपर्स को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति-पत्र प्रदान
✅ यूपी बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड के मेधावियों को मिला सम्मान
✅ विद्यार्थियों का बढ़ाया गया उत्साह और मनोबल
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments