Breaking News

कानपुर में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026 में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्कृष्ट कृषकों को किया सम्मानित

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

कानपुर नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद कानपुर नगर में आयोजित 'प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026' में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कृषकों को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती कृषि को अधिक लाभकारी, टिकाऊ एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह खेती किसानों की उत्पादन लागत कम करने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता बढ़ाने, जल संरक्षण करने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्राकृतिक खेती मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है, क्योंकि इसमें रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों का न्यूनतम उपयोग होता है। इससे सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध होते हैं तथा लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्राकृतिक खेती के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की सराहना की गई तथा अन्य किसानों को भी इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

Post a Comment

0 Comments