स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। भारतीय योग संस्थान, रोहिणी (दिल्ली) के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश पूर्वी प्रांत के अंतर्गत जिला शाहजहांपुर के पदाधिकारियों का चुनाव स्थानीय शहीद उद्यान में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. मयंक भूषण पांडे की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक ढंग से आयोजित की गई।
चुनाव में विभिन्न क्षेत्रों के लिए क्षेत्रीय प्रधानों का चयन किया गया। सदर क्षेत्र से अवधेश प्रजापति, कैंट क्षेत्र से मदन मोहन त्रिपाठी, चौक क्षेत्र से सत्य प्रकाश तिवारी, दक्षिणी क्षेत्र से बृजेश कुमार मिश्रा तथा रोजा क्षेत्र से महेंद्र कुमार को क्षेत्रीय प्रधान चुना गया।
इसके उपरांत सर्वसम्मति से पवन सिंह को भारतीय योग संस्थान, शाहजहांपुर का जिला प्रधान चुना गया। चयन के बाद नव नियुक्त जिला प्रधान पवन सिंह ने केंद्रीय पर्यवेक्षक डॉ. मयंक भूषण पांडे एवं सभी नवनिर्वाचित क्षेत्रीय प्रधानों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं सम्मान किया।
अपने संबोधन में पवन सिंह ने सभी साधकों एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग के प्रचार-प्रसार और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी के सहयोग से कार्य किया जाएगा। उन्होंने आगामी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक लोगों से भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी साधकों एवं पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दीं। कार्यक्रम के अंत में शहीद उद्यान केंद्र के केंद्र प्रमुख सूर्यभान शुक्ला ने सभी अतिथियों एवं साधकों का आभार व्यक्त किया।
भवदीय
डॉ. देशबंधु शाहजहांपुरी
आनंदपुरम कॉलोनी, शाहजहांपुर
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments