Breaking News

एग्रीजंक्शन योजना के 216 आवेदनों की होगी जांच, 23 जून तक चयन सूची प्रस्तुत करने के निर्देश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 16 जून 2026। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) की अध्यक्षता में प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन (एग्रीजंक्शन) योजना के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक, अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम), उप कृषि निदेशक सहित समिति के सदस्य मौजूद रहे।

उप कृषि निदेशक ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में योजना के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर 216 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि जनपद के लिए 15 लाभार्थियों (11 ग्रामीण व 4 शहरी) का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

समिति ने निर्णय लिया कि पात्र अभ्यर्थियों का चयन विकास खंडवार नियमानुसार किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों की गहन जांच कर पात्र लाभार्थियों की अंतिम चयन सूची 23 जून 2026 तक प्रस्तुत की जाए, ताकि चयनित अभ्यर्थियों को समय पर योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

Post a Comment

0 Comments