स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिलाबदर अपराधी करन गुप्ता को अवैध तमंचा और कारतूस सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त करन गुप्ता पुत्र श्याम मनोहर गुप्ता, निवासी काशीराम कॉलोनी, थाना कोतवाली, को पूर्व में 6 माह के लिए जिलाबदर किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे बरेली हाईवे से कान्हा गौशाला मार्ग पर मंगलवार तड़के गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। इस संबंध में थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 190/2026 के तहत शस्त्र अधिनियम एवं गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी का लंबा आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ चोरी, मारपीट, जुआ तथा अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुशांत रावत, कांस्टेबल नवतीत कुमार एवं कांस्टेबल रोहित सांगवान शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments