Breaking News

15 जून से बंद होंगे रामगंगा और बहगुल नदी के पॉन्टून पुल

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 15 जून 2026। लोक निर्माण विभाग (निर्माण खंड-1) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जनपद शाहजहाँपुर में रामगंगा नदी पर स्थित कीलापुर, वजीरपुर, मनिहार, हैदलपुर, बौझी तथा खुबुपुर-अचिन्तपुर घाट एवं बहगुल नदी पर स्थित नौसारा घाट के पॉन्टून पुलों को वर्षा ऋतु के मद्देनज़र 15 जून 2026 से बंद किया जा रहा है।

विभाग ने बताया कि शासनादेश के अनुरूप पॉन्टून पुलों को खोलकर उनकी सामग्री जैसे पॉन्टून, साल-स्लीपर्स, गर्डर आदि को सुरक्षित स्थान पर रखा जाएगा, ताकि वर्षा के दौरान पुलों के बहने या क्षतिग्रस्त होने की संभावना न रहे।

वर्षा ऋतु समाप्त होने के बाद इन पॉन्टून पुलों को पुनः स्थापित किया जाएगा।

— अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खंड-1, लोक निर्माण विभाग, शाहजहाँपुर

Post a Comment

0 Comments