स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 जून 2026। उत्तर प्रदेश श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम (राज्य सेक्टर) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 हेतु सीड मनी, मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग एवं विपणन केंद्र स्थापित करने के लिए कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ), उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उप कृषि निदेशक पुरुषोत्तम कुमार मिश्र ने बताया कि सीड मनी योजना हेतु आवेदन 15 जून से 25 जून 2026 तक प्राप्त किए जाएंगे। वहीं मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केंद्र, मिलेट्स आउटलेट एवं मिलेट्स स्टोर हेतु आवेदन 20 जून से 30 जून 2026 तक किए जा सकेंगे।
इच्छुक आवेदक कृषि विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का उद्देश्य श्री अन्न (मिलेट्स) के उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन को बढ़ावा देकर किसानों और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments