स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में जनपद में आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बुधवार को 31 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में संचालित इस अभियान के नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को नामित किया गया है। अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी शिकायतकर्ताओं के घर अथवा शिकायत स्थल पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
निर्धारित व्यवस्था के अनुसार प्रत्येक क्षेत्राधिकारी अपने सर्किल में कम से कम एक तथा प्रत्येक थाना प्रभारी प्रतिदिन दो स्थानों पर जाकर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कर रहे हैं।
दिनांक 17 जून 2026 को चलाए गए अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न थानों में प्राप्त शिकायतों में से कुल 31 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। पुलिस द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर दोनों पक्षों से बातचीत एवं फीडबैक लेकर शिकायतों का समाधान कराया गया।
इस पहल से शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाना अथवा पुलिस कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। शाहजहाँपुर पुलिस का उद्देश्य शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित कर आमजन को राहत प्रदान करना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments