ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका परिषद बलरामपुर में लगभग 33 करोड़ 72 लाख 56 हजार रुपये की लागत से तैयार एवं प्रस्तावित 140 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र एवं नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर विकास कार्यों को जनता को समर्पित किया।
अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी. सिंह बैंस ने बताया कि 15वें वित्त आयोग, पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उपवन योजना एवं जल निकासी योजना के तहत नगर में अनेक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें 4.38 करोड़ रुपये की पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 29.34 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
प्रमुख परियोजनाओं में विश्रामालय निर्माण, हवनकुंड एवं सीसी निर्माण कार्य, घाटों का सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक स्थलों पर बेंच एवं पेयजल कियोस्क स्थापना तथा शिव मंदिर रानी तालाब परिसर में उपवन निर्माण शामिल हैं।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन परियोजनाओं से नगर की आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण को नई दिशा मिलेगी तथा बलरामपुर को एक आदर्श एवं विकसित नगर बनाने के प्रयास और तेज होंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री डॉ. अजय सिंह ‘पिंकू’, अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य, जेई अविनाश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments