ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए 16 जून 2026 को विशेष ओवरस्पीड चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान परमिट शर्तों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही 02 बसों को निरुद्ध किया गया।
चेकिंग के दौरान निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में संचालित पाए जाने पर 18 वाहनों का चालान किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में कुल 73 चालान किए गए।
अभियान के तहत कुल ₹2,39,000 (दो लाख उनतालीस हजार रुपये) की शास्ति अधिरोपित की गई। अधिकारियों ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित वाहन संचालन की अपील की।
इस अवसर पर बृजेश, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), बलरामपुर उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments