Breaking News

भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति की बैठक, योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

लखनऊ। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग समिति, लखनऊ पश्चिम की कार्यकारिणी बैठक ऐशबाग स्थित रामलीला मैदान के तुलसी भवन में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों एवं आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के पश्चात एक शोक सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें पतंजलि योग समिति के राज्य पदाधिकारी विजय बहादुर सिंह के पुत्र गौरव सिंह के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर वेद प्रकाश, सूर्य प्रकाश, राजेश त्रिवेदी, अशोक कुमार त्रिपाठी, अखिलेश निगम, मयंक चौरसिया, अभिषेक गुप्ता, दीपक सिन्हा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments