ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। आदर्श नगर पालिका के विकास को नई गति देते हुए नगर क्षेत्र में लगभग ₹33 करोड़ 72 लाख 56 हजार की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह 16 जून को प्रातः 11 बजे नगर पालिका परिसर में आयोजित किया जाएगा।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' के नेतृत्व में नगर में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। अध्यक्ष प्रतिनिधि डी.पी. सिंह बैंस ने बताया कि 15वें वित्त आयोग, पंडित दीनदयाल योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उपवन योजना एवं जल निकासी योजना के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं का कार्य पूरा किया गया है तथा नई योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि ₹4 करोड़ 38 लाख 43 हजार की लागत से पूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण तथा ₹29 करोड़ 34 लाख 13 हजार की नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा।
प्रमुख कार्यों में विश्रामालय निर्माण, हवनकुंड व प्रांगण में सीसी कार्य, घाट सौंदर्यीकरण, बेंच एवं पेयजल कियोस्क स्थापना तथा रानी तालाब स्थित शिव मंदिर परिसर में उपवन निर्माण शामिल हैं।
नगर पालिका प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर विकास कार्यों के साक्षी बनने की अपील की है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments