Breaking News

ऑपरेशन मुस्कान के तहत उन्नाव पुलिस की बड़ी सफलता, 78 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन उन्नाव ✍️

उन्नाव। उन्नाव पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब ₹15 लाख 60 हजार मूल्य के 78 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।

पुलिस अधीक्षक (SSP) जयप्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे। लंबे समय बाद अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने उन्नाव पुलिस का आभार व्यक्त किया।

एसएसपी जयप्रकाश ने बताया कि उन्नाव पुलिस आमजन की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की बरामदगी के लिए लगातार प्रयासरत है। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए मोबाइलों को तकनीकी सहायता से ट्रेस कर बरामद किया गया और सत्यापन के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिया गया।

मोबाइल प्राप्त करने वाले लोगों ने उन्नाव पुलिस की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और मेहनत की बदौलत उन्हें उनका कीमती सामान वापस मिल सका। उन्नाव पुलिस ने आमजन से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाने या सीईआईआर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

0 Comments