स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 16 जून 2026। पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने परेड की सलामी ग्रहण कर निरीक्षण किया तथा पुलिस बल को अनुशासन, शारीरिक दक्षता और कार्यकुशलता को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान रिक्रूट महिला आरक्षियों एवं अन्य पुलिसकर्मियों की वर्दी, अनुशासन, शारीरिक क्षमता, ड्रिल एवं प्रशिक्षण स्तर का परीक्षण किया गया। साथ ही सभी कार्मिकों को निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने महिला आरक्षियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व, सेवा भावना एवं कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने प्रशिक्षण अवधि का सदुपयोग करते हुए शारीरिक, मानसिक एवं व्यवहारिक रूप से दक्ष बनने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी को समयबद्धता, अनुशासन, शालीन व्यवहार और विधि के सम्मान को अपने कार्य का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। आमजन के साथ संवेदनशील संवाद और पुलिस की सकारात्मक छवि स्थापित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर सभी पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य, फिटनेस एवं नियमित प्रशिक्षण पर ध्यान देने तथा विभाग की गरिमा एवं कार्य संस्कृति को बनाए रखते हुए पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments