Breaking News

पुलिस का ‘प्रोजेक्ट सेफ राइड’ बना आमजन की सुरक्षा का कवच

 

ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन ✍️

लखनऊ। आमजन, यात्रियों एवं महिलाओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लखनऊ पुलिस द्वारा ‘प्रोजेक्ट सेफ राइड’ के तहत विशेष सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में आज नाका थाना क्षेत्र की पानदरीबा चौकी के अंतर्गत नत्था तिराहे पर ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 13 ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन किया गया तथा 9 ई-रिक्शों का रजिस्ट्रेशन कराया गया।

इस विशेष अभियान में पानदरीबा चौकी इंचार्ज रविश भाटी एवं मोती नगर चौकी इंचार्ज उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक नीरज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जय सिंह, उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार शुक्ल तथा कांस्टेबल मनोज चौधरी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने सभी चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, यात्रियों एवं विशेष रूप से महिलाओं के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करना पुलिस और वाहन चालकों की साझा जिम्मेदारी है।

पुलिस का उद्देश्य है कि यात्री बिना किसी भय के सुरक्षित यात्रा कर सकें तथा शहर में संचालित सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालक सत्यापित एवं जिम्मेदार हों।

सच की आवाज वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments