Breaking News

दहेज हत्या मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, खुदागंज पुलिस को मिली सफलता

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 17 जून 2026। थाना खुदागंज पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तिलहर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार 6 जून 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 140/2026 में वादी ने आरोप लगाया था कि उसकी पुत्री को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया तथा उसकी मृत्यु कारित की गई। मामले में धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

इस प्रकरण में पूर्व में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। शेष वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मुनेश सिंह पुत्र वीरपाल (50 वर्ष) निवासी ग्राम बखौरा, थाना खुदागंज को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश कुमार नादर, आरक्षी संजय कुमार एवं आरक्षी आकाश बर्मन शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments