जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। आगामी मोहर्रम को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में पुराने लखनऊ के अकबरी गेट स्थित गोल्डेन पैलेस में उच्चस्तरीय प्रशासनिक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में संयुक्त पुलिस आयुक्त बबलू कुमार, डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित एवं एडीसीपी पश्चिम सहित एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला, एसीपी कैसरबाग और पश्चिमी जोन के सभी थाना प्रभारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की।
बैठक में निर्देश दिए गए कि जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। ड्रोन कैमरों एवं सीसीटीवी के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी तथा किसी भी असामाजिक गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन द्वारा धर्मगुरुओं, अजादारों एवं संभ्रांत नागरिकों के साथ लगातार संवाद और शांति समिति बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि आपसी भाईचारा और सौहार्द बना रहे।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments