Breaking News

शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार, मड़ियांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना मड़ियांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह सफलता थाना प्रभारी शिवानंद मिश्र के निर्देशन में कार्य कर रही फैजुल्लागंज चौकी प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह एवं उनकी पुलिस टीम को मिली।

पुलिस के अनुसार पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान आरोपों की पुष्टि होने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

थाना मड़ियांव पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई तथा उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं के विरुद्ध अपराधों को लेकर पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

Post a Comment

0 Comments