Breaking News

आगामी त्योहारों के मद्देनजर सिंधौली क्षेत्र में पुलिस का पैदल मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

स्टेट ब्यूरो हेड : योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 13 जून 2026। आगामी त्योहारों एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत जनपद शाहजहाँपुर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ ने थाना सिंधौली पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। अधिकारियों ने लोगों से आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की।

इस दौरान आमजन को सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं से सावधान रहने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना को साझा न करें तथा संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ ने नागरिकों से पुलिस प्रशासन के साथ सहयोग बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

गश्त के दौरान पुलिस बल को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने, लगातार क्षेत्र भ्रमण करने, आमजन के साथ शालीन व्यवहार बनाए रखने तथा किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनपद पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए लगातार निगरानी एवं प्रभावी पुलिसिंग की जा रही है।

(सच की आवाज़ वेब न्यूज़)

Post a Comment

0 Comments