Breaking News

कृष्णानगर में व्यक्ति ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

मृतक राकेश कुमार दुबे (फाइल फोटो)

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️ 

लखनऊ। थाना कृष्णानगर क्षेत्र के महादेवनगर में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को सुबह 06:56 बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि महाराजापुरम क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि राकेश कुमार दुबे (59 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय कृष्ण दयाल दुबे ने अपने घर में जीने की रेलिंग से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली थी।

पुलिस के पहुंचने से पूर्व परिजनों ने उन्हें नीचे उतार लिया और एंबुलेंस की सहायता से लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाते हुए पंचायतनामा एवं अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments