स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 15 जून 2026। पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी शाहजहाँपुर को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
पुलिस उपाधीक्षक रेलवे हृषिकेश यादव के कुशल पर्यवेक्षण में गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन शाहजहाँपुर पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
जीआरपी पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन शाहजहाँपुर के प्लेटफार्म नंबर-1 पर निर्माणाधीन पुल के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को रोककर पूछताछ की। युवक ने अपना नाम मो. नाजिम पुत्र मो. निसार अहमद निवासी अशफाक नगर, थाना सदर बाजार, शाहजहाँपुर बताया।
तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद हुए—
📱 Redmi 5G
📱 Vivo Y-21
बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 32 हजार रुपये बताई गई है।
बरामदगी के आधार पर थाना जीआरपी शाहजहाँपुर में मु0अ0सं0 24/2026 धारा 317(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी चलती ट्रेनों, रेलवे स्टेशन परिसर एवं आसपास के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के मोबाइल फोन और सामान चोरी करने का कार्य करता था।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है—
🔹 मु0अ0सं0 30/2024
🔹 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट
🔹 थाना जीआरपी रामपुर, अनुभाग मुरादाबाद
✅ उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार कनौजिया
✅ कांस्टेबल ज्ञानेन्द्र यादव
(थाना जीआरपी शाहजहाँपुर)
🔹 जीआरपी शाहजहाँपुर ने संदिग्ध चेकिंग में आरोपी को दबोचा
🔹 चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद
🔹 बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग ₹32,000
🔹 चलती ट्रेनों और स्टेशन परिसर में करता था चोरी
🔹 आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज है मुकदमा
#Shahjahanpur #GRPShahjahanpur #RailwayPolice #MobileTheft #CrimeNews #UPPolice #YogendraSinghYadav #BreakingNews
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments