स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 15 जून 2026। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कैंप कार्यालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा को और प्रभावी बनाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हेतु प्रमुख मार्गों पर रिफ्लेक्टर, साइनेज, चेतावनी एवं सचेतक बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही नेशनल हाईवे पर स्पीड साइनेज स्थापित करने के भी निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट स्थलों पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा मानकों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए।
बैठक में सीतापुर-बरेली हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन को नियंत्रित करने तथा हाईवे पर इनके संचालन पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि हाईवे पर ई-रिक्शा के संचालन से दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है, इसलिए इस पर विशेष निगरानी रखी जाए।
सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाले अतिक्रमणों को हटाने के लिए भी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया, ताकि यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके।
जिलाधिकारी ने बरेली-सीतापुर मार्ग, अल्लाहगंज-जलालाबाद मार्ग एवं कटरा मार्ग के दुर्घटना संभावित स्थलों पर—
✅ रंबल स्ट्रिप लगाने
✅ स्पीड ब्रेकर बनाने
✅ समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने
के लिए संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं बल्कि समाज की भी सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।
🔹 सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न
🔹 सड़कों पर लगेंगे रिफ्लेक्टर, साइनेज एवं चेतावनी बोर्ड
🔹 ब्लैक स्पॉट स्थलों पर विशेष सुरक्षा इंतजाम
🔹 सीतापुर-बरेली हाईवे पर ई-रिक्शा संचालन पर सख्ती
🔹 अतिक्रमण हटाने के दिए गए निर्देश
🔹 दुर्घटना संभावित मार्गों पर रंबल स्ट्रिप, स्पीड ब्रेकर और लाइट व्यवस्था होगी मजबूत
#Shahjahanpur #RoadSafety #DMShahjahanpur #TrafficSafety #RoadAccidentPrevention #UPNews #YogendraSinghYadav #BreakingNews
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments