स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 15 जून 2026। परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश ने सोमवार को जनपद शाहजहाँपुर का भ्रमण कर परिवहन विभाग की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
भ्रमण कार्यक्रम के दौरान परिवहन आयुक्त ने सबसे पहले कांठ स्थित ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग सेंटर (ADTC) का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डम्पिंग/डिटेन्शन यार्ड का जायजा लिया और वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
निरीक्षण के क्रम में परिवहन आयुक्त उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय, नियामतपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटल सहायकों से उनके कार्यों की जानकारी प्राप्त की और कार्यप्रणाली का मूल्यांकन किया।
इसके उपरांत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागीय कार्यों, प्रवर्तन कार्रवाई, सड़क सुरक्षा और राजस्व वसूली की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में परिवहन आयुक्त ने अधिकारियों को प्रशमन शुल्क लक्ष्य की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बकाया राजस्व वसूली में तेजी लाने के लिए 20 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले सभी वाहन स्वामियों को 30 जून 2026 तक मांग पत्र भेजने के निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि जनपद में 20 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले 1601 वाहन स्वामियों को पहले ही मांग पत्र भेजे जा चुके हैं, जबकि 2696 अन्य वाहन स्वामियों को शीघ्र ही नोटिस भेजे जाएंगे।
परिवहन आयुक्त ने कार्यालय के अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम) में भी सीसीटीवी कैमरे स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि अभिलेखों की सुरक्षा और निगरानी को और बेहतर बनाया जा सके।
सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन आयुक्त ने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं में दोषी पाए जाने वाले वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के निलंबन एवं निरस्तीकरण की कार्रवाई शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी प्रवर्तन और कड़ी निगरानी आवश्यक है।
निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक के दौरान—
✅ कमल प्रसाद गुप्ता, उप परिवहन आयुक्त, बरेली परिक्षेत्र
✅ प्रणव झा, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)
✅ सर्वेश कुमार सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन)
✅ हरिओम, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन)
✅ विकाश कुमार यादव, नव प्रोन्नत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी
✅ रामाश्रय प्रसाद गौतम, यात्री/माल कर अधिकारी
सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
🔹 परिवहन आयुक्त का शाहजहाँपुर दौरा
🔹 ADTC एवं डिटेन्शन यार्ड का निरीक्षण
🔹 राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश
🔹 20 हजार से अधिक बकायेदारों को नोटिस भेजने का आदेश
🔹 सड़क दुर्घटनाओं के दोषी चालकों के लाइसेंस पर होगी कार्रवाई
🔹 परिवहन कार्यालय के अभिलेखागार में लगेंगे CCTV कैमरे
#Shahjahanpur #TransportDepartment #RoadSafety #UPTransport #ADTC #TrafficManagement #YogendraSinghYadav #UPNews
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments