Breaking News

थाना समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने सुनीं जनसमस्याएँ, पुलिस-राजस्व समन्वय से त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में शनिवार को थाना निगोही में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) एवं नायब तहसीलदार तिलहर ने संयुक्त रूप से आमजन की समस्याओं को सुना तथा उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

समाधान दिवस के दौरान भूमि एवं राजस्व संबंधी विवाद, कब्जा, पैमाइश, पारिवारिक विवाद सहित अन्य शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई की गई। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पुलिस एवं राजस्व विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त स्थलीय निरीक्षण करें तथा शिकायतों का निष्पक्ष एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) ने थाना समाधान दिवस से संबंधित अभिलेखों एवं रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा नियमित अनुश्रवण के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस प्रशासन ने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की शिकायतों का पारदर्शी, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कर प्रशासन के प्रति जनविश्वास को और अधिक मजबूत किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments