ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या उन्नाव ✍️
उन्नाव। दिनांक 27 जून 2026 को जनपद उन्नाव के थाना हसनगंज में वन स्टॉप सेंटर (One Stop Centre) की टीम द्वारा औचक ड्राइव चलाकर महिला सुरक्षा एवं जागरूकता अभियान संचालित किया गया।
इस दौरान टीम ने थाना परिसर का निरीक्षण किया तथा महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान महिला सुरक्षा, सहायता एवं आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
टीम ने विशेष रूप से बताया कि यदि कोई महिला या बालिका घर से भटक जाती है, रास्ता भूल जाती है अथवा किसी प्रकार की परेशानी में होती है, तो वह तत्काल महिला हेल्पलाइन 181 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती है। साथ ही महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या या संकट की स्थिति में बिना संकोच प्रशासन एवं पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।
वन स्टॉप सेंटर की टीम ने कहा कि इस प्रकार के औचक ड्राइव एवं जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments