Breaking News

तिलहर चीनी मिल में योग सप्ताह के अंतर्गत हुआ योगाभ्यास, कर्मचारियों ने लिया नियमित योग का संकल्प

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

तिलहर, शाहजहाँपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तिलहर चीनी मिल अतिथि गृह में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मिल अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए योग प्रशिक्षकों के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया तथा नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

प्रातः 7:30 बजे आयोजित योग सत्र में योग प्रशिक्षक चिवनाथ पाल एवं मिनी शर्मा ने उपस्थित कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार, ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, त्रिकोणासन, ताड़ासन, वृक्षासन सहित विभिन्न योगासन कराए। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी एवं भस्त्रिका प्राणायाम का अभ्यास भी कराया गया।

योग प्रशिक्षक चिवनाथ पाल ने कहा कि प्रतिदिन 30 मिनट से एक घंटे तक योग एवं प्राणायाम करने से शरीर स्वस्थ, लचीला एवं ऊर्जावान बना रहता है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और नींद भी बेहतर आती है।

योग प्रशिक्षिका मिनी शर्मा ने कहा कि सुबह का योग एवं प्राणायाम व्यक्ति की दिनचर्या को व्यवस्थित बनाता है तथा शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधान प्रबंधक शैलेन्द्र अस्थाना ने योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने की प्रेरणा दी। वहीं मुख्य रसायनविद् रामलखन प्रजापति एवं मुख्य अभियंता महेन्द्र यादव ने योग एवं प्राणायाम को ईश्वर का अमूल्य वरदान बताते हुए इसके स्वास्थ्य लाभों पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक शैलेन्द्र अस्थाना, मुख्य रसायनविद् रामलखन प्रजापति, मुख्य अभियंता महेन्द्र यादव, उप मुख्य रसायनविद् अंजनी कुमार प्रसाद, रसायनविद् अनुज कुमार, जितेन्द्र मौर्य, अभियंता नितिन श्रीवास्तव, आशीष रस्तोगी, शीरा इंस्पेक्टर शिवकांत यादव, शीरा लिपिक प्रदीप सक्सेना, कैशियर कमलेश कुमार वर्मा, स्टेनो-टू-जीएम विकास बाबू शर्मा, कम्पाउंडर रणधीर सिंह, अमित सिंह, अभिषेक यादव, जीवेन्द्र सिंह, प्रमोद यादव, वीरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments