स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर के बेतियाहाता स्थित एस्ट्रोमेडिक्स मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल का शुभारंभ किया। यह अत्याधुनिक अस्पताल क्षेत्र के लोगों को आधुनिक, गुणवत्तापूर्ण एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। प्रदेशभर में आधुनिक स्वास्थ्य अवसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक को अपने क्षेत्र में ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य के तहत प्रदेश में नए अस्पतालों की स्थापना, चिकित्सा संस्थानों का सुदृढ़ीकरण तथा आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एस्ट्रोमेडिक्स मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल के संचालन से गोरखपुर एवं आसपास के जनपदों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भरता भी कम होगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments