स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक श्री सौरभ दीक्षित के निर्देशन में मोहर्रम पर्व के अवसर पर क्षेत्राधिकारी जलालाबाद ने थाना जलालाबाद पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया।
पैदल गश्त के दौरान ताजिया जुलूसों, ताजिया मार्गों, संवेदनशील स्थलों एवं प्रमुख चौराहों का निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पुलिस ड्यूटी एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की स्थलीय समीक्षा करते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा पुलिस बल को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर प्रत्येक गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
मोहर्रम पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। जनपद पुलिस द्वारा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था और व्यापक पुलिस प्रबंधन सुनिश्चित किया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments