स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। आगामी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना रोजा क्षेत्र में पीस कमेटी बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, संभ्रांत नागरिकों एवं स्थानीय लोगों के साथ कानून-व्यवस्था, आपसी समन्वय एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने, सोशल मीडिया पर भ्रामक सामग्री प्रसारित न करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक के उपरांत क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना रोजा पुलिस बल के साथ क्षेत्र के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित करते हुए शांति एवं भाईचारा बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि आगामी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं सक्रिय है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments