✍️ ब्यूरो चीफ अमित गुप्ता सीतापुर
जमीन की पैमाइश के नाम पर रुपये लेने की शिकायत, समाधान दिवस में 48 मामले—एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं
सकरन/सीतापुर। थाना सकरन परिसर में आयोजित समाधान दिवस उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की सख्ती के बाद एक कानूनगो को फरियादी से लिए गए ₹1000 मौके पर ही वापस करने पड़े।
कुटी पुरवा मजरा सुमरावां निवासी कालीदीन पुत्र बिहारी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि जमीन की पैमाइश के लिए छह माह पूर्व आदेश होने के बावजूद कानूनगो सुंदर लाल ने ₹1000 लेने के बाद भी पैमाइश नहीं कराई।
शिकायत सुनते ही जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। इसके बाद कानूनगो ने समाधान दिवस में ही फरियादी को ₹1000 वापस कर दिए। रिश्वत लेने के आरोप के बावजूद संबंधित कर्मचारी पर तत्काल विभागीय कार्रवाई न होने को लेकर भी मौके पर मौजूद लोगों के बीच चर्चा रही।
इसी दौरान मनकौरा के लेखपाल धीरज सिंह की अनुपस्थिति और कार्य में लापरवाही पर उपजिलाधिकारी बिसवां आकांक्षा गौतम ने कड़ी फटकार लगाई।
समाधान दिवस में कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 33 राजस्व और 15 पुलिस विभाग से संबंधित थीं। हालांकि एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने भी लंबित मामलों के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम, क्षेत्राधिकारी हर्षित पटेल सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments