Breaking News

कटौली में मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

 

मृतक मस्तराम (फाइल फोटो)

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र के कटौली स्थित खेल मैदान के पास 7 जुलाई को मिले अज्ञात युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान मस्तराम पुत्र गुरुचरण, निवासी ग्राम कटौली, थाना दुबग्गा के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, मस्तराम 5 जुलाई 2026 से घर से लापता था। 7 जुलाई की दोपहर उसका शव कटौली के खेल मैदान के पास सड़क किनारे बरामद हुआ था। उस समय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और पहचान कराने के प्रयास शुरू किए थे।

शुक्रवार को परिजनों ने मृतक के हाथ पर गुदे नाम तथा शरीर पर मौजूद चोट के निशानों के आधार पर उसकी पहचान की।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि मस्तराम की हत्या की गई है और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

आप देख रहे हैं — सच की आवाज वेब न्यूज़ | डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments