स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता डॉ. गणेश गुप्ता ने बताया कि खरीफ अभियान 2026-27 के तहत जनपद में किसानों के लिए यूरिया एवं फास्फेटिक उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। किसानों से अपील की गई है कि वे उर्वरक खरीदने के लिए फार्मर आईडी एवं खतौनी साथ लेकर जाएं तथा आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक क्रय करें।
उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल 2026 से अब तक सहकारी समितियों के माध्यम से 24,662 मीट्रिक टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 21,623 मीट्रिक टन यूरिया वितरित हुआ था। इस प्रकार इस वर्ष वितरण में लगभग 15 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
वर्तमान में जनपद की सहकारी समितियों एवं उर्वरक बिक्री केंद्रों पर करीब 4,500 मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त पीसीएफ बफर गोदाम में 6,200 मीट्रिक टन यूरिया का स्टॉक मौजूद है, जिसे आवश्यकता के अनुसार समितियों को उपलब्ध कराया जा रहा है।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि 08 जुलाई 2026 को एनएफएल, इंडोरामा एवं मैट्रिक्स प्राइवेट लिमिटेड की लगभग 1,025 मीट्रिक टन यूरिया की रैक भी जनपद में प्राप्त हो रही है, जिसे सीधे सहकारी समितियों को भेजा जाएगा।
उन्होंने बताया कि डीएपी एवं एनपीके सहित लगभग 4,500 मीट्रिक टन फास्फेटिक उर्वरक भी सहकारी समितियों को उपलब्ध कराया गया है, जिसका वितरण नियमानुसार किया जा रहा है।
सहकारिता विभाग ने किसानों को आश्वस्त किया है कि जनपद में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है और वितरण पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। सभी सहकारी समितियों पर क्यूआर कोड की व्यवस्था भी उपलब्ध है, जिससे किसान डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments