ब्यूरो रिपोर्ट सीमा मौर्या, उन्नाव ✍️
उन्नाव। जनपद उन्नाव के थाना हसनगंज क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में मृत बताए गए युवक आरिफ के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के पिता सलीम ने इसे दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या बताते हुए पुलिस अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर निष्पक्ष जांच और पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, 27 जून 2026 को आरिफ अपने परिचित जुनेद के साथ घर से निकला था। कुछ समय बाद परिजनों को सूचना मिली कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। घायल अवस्था में पहले उसे हसनगंज अस्पताल और बाद में लखनऊ ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि घटना के समय पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। बाद में उन्हें घटना पर संदेह हुआ। उनका कहना है कि आरिफ के शरीर पर सूखी घास लगी थी और जिन परिस्थितियों में शव मिला, उससे उन्हें हत्या की आशंका है। प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरिफ के साथ गया युवक जुनेद घटना के बाद से संपर्क में नहीं है और पहले भी आरिफ से विवाद कर चुका था।
इसी मामले में माननीय हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी में कब्र से आरिफ का शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
(नोट: हत्या के आरोप पर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह आरोप मृतक के परिजनों द्वारा लगाए गए हैं और मामले की जांच जारी है।)
आप देख रहे हैं — सच की आवाज वेब न्यूज़ | डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments