Breaking News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर टाइल्स से लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित

 

✍️ जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ

मेहंदी नगर अंडरपास के पास हादसा, एक्सप्रेसवे पर यातायात सुचारू

लखनऊ। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार को किलोमीटर 289+800 के पास टाइल्स से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या RJ 19 GF 7011 टाइल्स लादकर बिहार जा रहा था। मेहंदी नगर अंडरपास के पास ट्रक पलट गया। हादसे में जोधपुर, राजस्थान निवासी चालक राजाराम को मामूली खरोंच आई। प्राथमिक उपचार के बाद चालक सुरक्षित बताया गया है।

चालक के अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए हैं और वाहन स्वामी को घटना की सूचना दे दी गई है। ट्रक को सीधा करने के लिए हाइड्रा मशीन बुलाई गई है।

पुलिस के अनुसार हादसे के कारण आवागमन बाधित नहीं हुआ है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। मौके पर कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है।

सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज

Post a Comment

0 Comments