Breaking News

🚨 जिला बदर अपराधी अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार, शाहजहाँपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस ने जिला बदर घोषित एक अपराधी को अवैध तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

पुलिस के अनुसार, माननीय अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शाहजहाँपुर के आदेश पर पवन कुमार भारती उर्फ कल्लू राइडर निवासी नवादा इंदेपुर, थाना कोतवाली को 07 जून 2026 से छह माह के लिए जनपद की सीमा से जिला बदर किया गया था। इसके बावजूद वह चोरी-छिपे जनपद में प्रवेश कर गया।

09 जुलाई 2026 की तड़के मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला अजीजगंज स्थित गर्रा नदी किनारे घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 तथा उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम की धारा 3/10 के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी पवन कुमार भारती उर्फ कल्लू राइडर (22 वर्ष) पर हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

शाहजहाँपुर पुलिस ने कहा कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

0 Comments