स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बरेली मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ लोक निर्माण विभाग (PWD) की कार्ययोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में क्षेत्रीय विकास परियोजनाओं की प्रगति और नई योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तुत विकास प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्ययोजनाओं को आगामी 15 जुलाई 2026 तक अंतिम स्वीकृति प्रदान कर आवश्यक धनराशि अवमुक्त की जाए।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2026 तक सभी स्वीकृत परियोजनाओं का शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे हो सकें और जनता को शीघ्र लाभ मिल सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए तथा जनता से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए समन्वय के साथ कार्य किया जाए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments