Breaking News

27 जुलाई को शाहजहाँपुर में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाहोत्सव का आयोजन

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 25 जुलाई। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत जनपद शाहजहाँपुर में 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाहोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में पात्र नवविवाहित जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा।

जिला प्रशासन द्वारा जारी आमंत्रण-पत्र के अनुसार विधानसभा जलालाबाद क्षेत्र का कार्यक्रम स्टार मैरिज लॉन, एन.डी.एफ.सी. बैंक के सामने, ददरौल रोड, जलालाबाद में आयोजित होगा। वहीं विधानसभा कटरा क्षेत्र का कार्यक्रम माधव मैरिज लॉन, जैतीपुर में संपन्न कराया जाएगा। दोनों स्थानों पर कार्यक्रम प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होकर समापन तक चलेगा।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों के विवाह योग्य युवक-युवतियों का सम्मानपूर्वक विवाह संपन्न कराना तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता की अपील की है।

उक्त जानकारी जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश शर्मा द्वारा दी गई।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments