Breaking News

एमए राजनीति विज्ञान में ज्योत्स्ना और अर्थशास्त्र में संध्या रहीं अव्वल, स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज का शत-प्रतिशत रहा परिणाम

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर, 25 जुलाई। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-26 के एम.ए. अर्थशास्त्र एवं राजनीति विज्ञान चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परिणाम में स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज के दोनों विषयों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

अर्थशास्त्र विषय में संध्या गुप्ता ने 7.31 सीजीपीए प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। सानिया आरिफ ने 7.20 सीजीपीए के साथ द्वितीय तथा प्राजंलि गुप्ता ने 7.14 सीजीपीए प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं राजनीति विज्ञान में ज्योत्स्ना पांडेय ने 7.62 सीजीपीए के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। दामिनी शुक्ला ने 7.41 सीजीपीए के साथ द्वितीय तथा प्रांजल रस्तोगी ने 7.39 सीजीपीए के साथ तृतीय स्थान हासिल किया।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रो. आर.के. आजाद, अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. मधुकर श्याम शुक्ला, राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. आदित्य सिंह, डॉ. राम शंकर पांडेय, डॉ. पूजा बाजपेई, सीतू शुक्ला, व्याख्या सक्सेना, दीपक दीक्षित, चंदन कुमार एवं मोनू कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लगन तथा शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

नोट: यह समाचार स्वामी शुकदेवानन्द कॉलेज द्वारा उपलब्ध कराई गई आधिकारिक जानकारी पर आधारित है।

— सच की आवाज़ वेब न्यूज़

Post a Comment

0 Comments