Breaking News

417 किलो चोरी का बिजली तार बरामद, 2.5 लाख की चोरी का आरोपी गिरफ्तार

 

ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️

बलरामपुर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 33 केवी विद्युत लाइन से चोरी हुआ 417 किलोग्राम तार बरामद कर एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। बरामद तार की अनुमानित कीमत ₹2 लाख से ₹2.50 लाख बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष अविरल शुक्ल के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 06 जुलाई 2026 को थाना श्रीदत्तगंज पुलिस ने मु0अ0सं0 86/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त विजयभान पुत्र शिवराज, निवासी ग्राम बहेड़वा मलारी, जनपद गोंडा, उम्र लगभग 35 वर्ष, को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से चोरी गया 417 किलोग्राम विद्युत तार बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय उतरौला के समक्ष पेश कर दिया।

बलरामपुर पुलिस ने कहा कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments