ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा, बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति के ₹78,000 सफलतापूर्वक उसके बैंक खाते में वापस कराए।
जानकारी के अनुसार, आनंद कुमार गुप्ता, निवासी ग्राम महादेव मिश्र, थाना कोतवाली देहात ने शिकायत दर्ज कराई कि 17 जून 2026 को उनके बैंक खाते से ₹78,000 की अनधिकृत निकासी हो गई। इसके बाद उन्होंने तत्काल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में साइबर हेल्पडेस्क ने संबंधित बैंक के साथ समन्वय स्थापित कर ठगी गई धनराशि को तत्काल होल्ड कराया। तकनीकी जांच एवं न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त करने के बाद सभी विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए पूरी ₹78,000 की राशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
बलरामपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों, तो बिना देरी किए साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि सुरक्षित कर वापस दिलाई जा सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments