स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को जनपद बांदा में ₹710 करोड़ से अधिक लागत की 229 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में विकास कार्यों को गति देने और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' के अंतर्गत शिक्षकों को कैशलेस हेल्थ कार्ड वितरित किए। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को नियुक्ति-पत्र, स्वीकृति-पत्र, प्रतीकात्मक चेक, आयुष्मान कार्ड तथा टूलकिट भी प्रदान किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं विकसित राज्य बनाने का संकल्प तेजी से साकार हो रहा है।
उन्होंने कहा कि आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ प्रदेश के प्रत्येक पात्र नागरिक तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments