ब्यूरो चीफ प्रमोद मिश्रा बलरामपुर ✍️
बलरामपुर। किसानों को निर्धारित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण कीटनाशक उपलब्ध कराने तथा नकली एवं संदिग्ध कीटनाशकों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में जनपद में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 23 कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन निरीक्षण एवं छापेमारी की गई। इस दौरान अधिकारियों ने विक्रय लाइसेंस, स्टॉक रजिस्टर, क्रय-विक्रय अभिलेख, भंडारण व्यवस्था तथा कीटनाशकों की गुणवत्ता सहित अन्य अभिलेखों का गहन परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कीटनाशी अधिनियम, 1968 एवं कीटनाशी नियमावली, 1971 के तहत विभिन्न कंपनियों के 08 कीटनाशक नमूने संग्रहित कर गुणवत्ता परीक्षण के लिए अधिकृत प्रयोगशाला भेजे गए।
जांच में अनियमितताएं मिलने पर 04 कीटनाशक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, जबकि 03 विक्रेताओं को भविष्य में सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने की चेतावनी दी गई।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी उपेन्द्र नाथ खरवार ने बताया कि किसानों के हितों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण कृषि आदानों की उपलब्धता तथा नकली एवं घटिया गुणवत्ता के कीटनाशकों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए इस प्रकार के निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments