Breaking News

दरगाह हजरत अब्बास के संरक्षित क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण पर ASI का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

 

ब्यूरो रिपोर्ट राजन भारती, लखनऊ ✍️

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में स्थित ऐतिहासिक दरगाह हजरत अब्बास के संरक्षित क्षेत्र में कथित अवैध निर्माण को लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एएसआई के लखनऊ मंडल ने रुस्तम नगर निवासी अली अब्बास को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

एएसआई के अनुसार, संबंधित निर्माण कार्य केंद्रीय संरक्षित स्मारक के 100 मीटर के निषिद्ध क्षेत्र में किया जा रहा है। विभाग का कहना है कि इस निर्माण के लिए सक्षम प्राधिकारी से आवश्यक अनुमति नहीं ली गई है, जो प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम, 1958 के प्रावधानों का उल्लंघन है।

विभाग ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक जवाब प्राप्त नहीं होता है, तो नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई, जिसमें ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी शामिल हो सकती है, की जाएगी।

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी निर्माण कार्य रोकने के प्रयास किए गए थे, लेकिन निर्माण जारी रहने की शिकायतें मिलीं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिलहाल एएसआई द्वारा नोटिस जारी किया गया है और आगे की कार्रवाई संबंधित पक्ष के जवाब एवं विभागीय जांच के आधार पर की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments