स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। दिनांक 01 जुलाई 2026 से 07 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को मोहल्ला भारद्वाजी (मंडी) स्थित गांधी पार्क में नगर निगम द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में नगर निगम के महाप्रबंधक जल एवं उद्यान प्रभारी विजय नारायण मौर्य, सहायक अभियंता जल रवि कुमार विश्वकर्मा तथा क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सीमा सारस्वत की उपस्थिति में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों से "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
वन महोत्सव कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments