स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। शाहजहाँपुर पुलिस ने महिलाओं से झपटमारी की दो घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जनपदीय एसओजी, सर्विलांस सेल और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी फुटेज, यक्ष एप और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सुहैल खान उर्फ अमन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे गए पीली धातु के कुंडल, एक अवैध .315 बोर देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली कि झपटमारी की घटनाओं में शामिल आरोपी कान्हा गौशाला रोड से बरेली-सीतापुर हाईवे की ओर भागने की फिराक में है। सूचना पर संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उसे 10 जुलाई 2026 को तड़के करीब 1:50 बजे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त सुहैल खान उर्फ अमन (22 वर्ष) निवासी मोहल्ला हद्दाफ, थाना सदर बाजार ने पूछताछ में बताया कि पिता की बीमारी और आर्थिक तंगी के चलते उसने महिलाओं से झपटमारी की वारदातों को अंजाम दिया। उसने स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले मोती चौक क्षेत्र में ई-रिक्शा में बैठी महिला तथा लगभग दो सप्ताह पूर्व हुण्डालखेल क्षेत्र में पैदल जा रही महिला के कानों से कुंडल छीने थे। पहचान छिपाने के लिए उसने कुंडलों को तोड़ दिया था और उन्हें बेचने के लिए बरेली जा रहा था।
पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments