ब्यूरो रिपोर्ट राम चंद्र, उन्नाव ✍️
उन्नाव, 25 जुलाई। सावन माह एवं कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कोतवाली हसनगंज में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, धर्मगुरुओं एवं क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने सहभागिता कर व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी शालिनी सिंह तोमर ने की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सावन माह के दौरान शराब की दुकानों को नियमानुसार कपड़े से ढका जाए तथा कांवड़ मार्ग पर स्थित मीट की दुकानों को हटाया जाए। इसके साथ ही सभी मंदिरों एवं शिवालयों में विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
एसडीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की आस्था का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने तथा सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जाए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस को क्षेत्र में 24 घंटे नियमित गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
बैठक में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारी, धर्मगुरु तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नोट: यह समाचार प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित है।
— सच की आवाज़ वेब न्यूज़
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments