स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। श्रावण मास कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने थाना तिलहर एवं कटरा क्षेत्र के प्रमुख शिव मंदिरों, कांवड़ यात्रा मार्गों तथा संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में किए गए निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसरों, कांवड़ मार्ग, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था, पार्किंग स्थल, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरों तथा सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली सहित सुरक्षा इंतजामों का गहन निरीक्षण किया गया।
इस दौरान संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि कांवड़ यात्रा के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। आवश्यकता के अनुसार महिला पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाए तथा संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए। साथ ही अराजक एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी डायवर्जन योजना लागू करने, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने तथा आपातकालीन सेवाओं के निर्बाध संचालन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय नागरिकों, मंदिर प्रबंधन समितियों एवं ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से भी संवाद कर आवश्यक सुझाव लिए गए। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। शाहजहांपुर पुलिस ने कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments