✍️ ब्यूरो रिपोर्ट बाल किशन
फलदार पौधों के संरक्षण का संदेश, बच्चों और ग्रामीणों ने लिया हरित पर्यावरण का संकल्प
सरोजनीनगर, लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता के संवर्धन के उद्देश्य से प्राथमिक विद्यालय अलीनगर खुर्द में वृहद वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों, अभिभावकों और ग्रामवासियों को फलदार एवं छायादार पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल और संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के कार्यालय से विनोद वर्मा, पूर्व ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख मोहनलालगंज उपस्थित रहे। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का अभियान बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का आह्वान किया।
विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा गठित युवा समाजसेवी टीम के सदस्य गुलशन कुमार, शिक्षामित्र सतीश कुमार, सरिता देवी, अभिभावकों, ग्रामवासियों तथा मगरा मिशन के सदस्यों ने अभियान में सक्रिय सहभागिता की।
विद्यालय की शिक्षिका रीना त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को मुख्य रूप से फलदार पौधों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय एवं फलदार वृक्षों की घटती संख्या से गौरैया, तोता और अन्य पक्षियों के भोजन एवं प्राकृतिक आवास पर प्रभाव पड़ रहा है। फलदार वृक्ष पर्यावरण संतुलन के साथ जीव-जंतुओं के संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान लोगों से अपने किसी प्रियजन के नाम पर पौधा अपनाने और उसकी सिंचाई, खाद व देखभाल की जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई।
अंत में उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने, उनकी सुरक्षा करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण तैयार करने का सामूहिक संकल्प लिया।
सच की आवाज वेब न्यूज़
डिजिटल भारत की नई आवाज
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments