हरियाणा के सोनीपत में एक्स्ट्रा अफेयर का विरोध करने पर पत्नि मनीषा ने प्रेमी देवेंद्र, भाई मोहित व नाबालिग बेटी संग मिलकर पति क़ी ही जान ले ली।महिला मनीषा और उसके प्रेमी मेरठ के द्वारिकापुरी निवासी देवेंद्र उर्फ देवा,मौसेरे भाई गांव अटेरना के मोहित व नाबालिग बेटी को अरेस्ट किया है।
गांव आंवली के रहने वाले चांद सिंह ने 14 मई को पुलिस को बताया था कि उनके बड़े भाई जेबीटी शिक्षक कृष्ण की पत्नी मनीषा का चाल-चलन शुरू से ही ठीक नहीं था। उसके संबंध और झगड़े से परेशान होकर बेइज्जती के डर से कृष्ण उसे लेकर करनाल में रहने लगा। बाद में वह शहर की इंडियन कॉलोनी की गली नंबर-13 में खुद का मकान बनाकर रहने लगा।शिक्षक कृष्ण की ड्यूटी हाल में गांव जाजी के स्कूल में थी। वह स्कूल चले जाते थे तो उनकी पत्नी अपने प्रेमी को घर बुला लेती या उसके पास चली जाती थी। पति को इसका पता चल गया था। उसने विरोध किया तो मनीषा, उसके प्रेमी देवेंद्र उर्फ देव, मौसेरे भाई मोहित और उसकी नाबालिग बेटी ने मिलकर कृष्ण क़ी हत्या कर दी।
#TrueStory
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments